अमावस्या तिथि सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। साल में कुल 12 अमावस्या आती है। इस दिन पितरों की पूजा और तर्पण का विधान है। ऐसा कहा जाता है, कि जो लोग पितृ दोष से लगातार परेशान हैं, उन्हें इस अवधि के दौरान पितरों का तर्पण अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान और दान करने का भी खास महत्व है।
इस माह अमावस्या 10 मार्च, 2024 को मनाई जाएगी। तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है।
अमावस्या के दिन इन बातों का रखें ध्यान
- अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
- अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना बेहद शुभ और कल्याणकारी माना जाता है।
- इस दिन तिल का दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
- अमावस्या के दिन तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए।
- इस दिन झूठ, ईर्ष्या और लालच से बचना चाहिए, क्योंकि यह पूजा-पाठ, अनुष्ठान, जप और तप का दिन है।
- इस दिन भोजन, कपड़े, तिल, गुड़, कंबल, घी, आदि चीजों का दान करना चाहिए।
- इस दिन विद्वान ब्राह्मणों व गरीबों को भोजन खिलाना चाहिए।
- इस दिन तुलसी पत्र, पीपल और बेलपत्र तोड़ने से बचना चाहिए।
- इस दिन कोई भी नया कार्य नहीं शुरू करना चाहिए।
- अमावस्या के दिन अतिथि का अनादर नहीं करना चाहिए।
- इस दिन तीर्थ स्थलों पर जाना चाहिए।
- इस दिन सात्विकता का पालन करना चाहिए।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।