रहमत और बरकतों का महीना है रमजान

इस्लाम धर्म में रमजान को एक बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, रमजान में रोजा रखने से रोजेदार  की हर मुराद पूरी करते हैं। माना जाता है कि रमजान रहमत, मगफिरत (मोक्ष प्राप्ति) और बरकतों का महीना है। भारत में रमजान की शुरुआत 12 मार्च, मंगलवार के दिन से हो चुकी है। ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसे कार्य बताने जा रहे हैं जिन्हें रमजान में जरूर करना चाहिए, इससे आपको कई गुना नेकी मिल सकती है।

किए जाते हैं ये काम

इस्लाम धर्म ग्रंथों में रमजान में रोजा रखने का विशेष महत्व बताया गया है। देखा जाए तो यह महीना पूरी तरह से अल्लाह की इबादत और नेक काम करने के लिए समर्पित माना जाता है। इस दौरान रोजाना पांच बार नमाज अदा की जाती है और साथ ही जकात फितरा अदा की जाती है। माना जाता है कि इन सभी बातों का ध्यान रखने से अल्लाह सबके गुनाह माफ कर देते हैं और व्यक्ति की हर मुराद पूरी होती है।

इन कामों से मिलेगा फायदा 

रमजान के महीने में जितना हो सके उतने नेक काम करने चाहिए, ताकि अल्लाह  ऐसे में इस महीने में ज्यादा से ज्यादा गरीबों की मदद करनी चाहिए, ताकि आपकी नेकियों में इजाफा हो सके। इसके साथ ही अपनी आमदनी में से कुछ हिस्सा किसी गरीब, अनाथ या बेसहारा लोगों की मदद में लगाना चाहिए। आप किसी रोज़ेदार को इफ्तार भी करवा सकते हैं।

ध्यान रखें ये बातें

देखा जाता है कि अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। लेकिन अगर आप रमजान के पाक महीने में अपना दिल साफ रखते हैं और लोगों लोगों को माफ कर देते हैं, तो इससे अल्लाह खुश होते हैं। इसका साथ ही अपने मन में बुरे ख्याल न लाएं और किसी की बुराई करें।

इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा
रंगभरी एकादशी पर भगवान विष्णु के भोग में शामिल करें ये चीजें

Check Also

राजा दक्ष को क्यों लगाया था भगवान शंकर ने बकरे का सिर?

सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा बेहद शुभ मानी गई है। अगर आप उन्हें …