इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अधिक शुभ माना गया है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि जिनके घरों में तुलसी का पौधा होता है। वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और सुख-शांति में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को लगाने से संबंधित नियमों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि इन नियमों को पालन करने से तुलसी का पौधा सदैव हरा-भरा रहता है और घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए जानते हैं घर में तुलसी को लगाने के नियमों के बारे में।

  • ऐसा माना जाता है कि घर की दक्षिण दिशा पितरों की होती है। इस वजह से तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में न लगाएं। माना जाता है कि इस दिशा में पौधे को लगाने से इंसान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तुलसी को ईशान कोण में लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
  • तुलसी के पौधे को लगाने के लिए ऐसी जगह का चयन करें। जहां धूप आती हो। माना जाता है कि तुलसी के पौधे को अंधेरे में लगाना अच्छा नहीं होता है।
  • तुलसी के पौधे को घर के बेसमेंट में नहीं रखना चाहिए और साथ ही पौधे को जमीन में भी नहीं लगाना चाहिए। बल्कि इसे किसी गमले में लगाना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान, झाड़ू या जूते आदि चीजों को नहीं रखना चाहिए। पौधे के आसपास साफ-सफाई रखें। क्योंकि मान्यता है कि साफ-सफाई वाली जगह में मां लक्ष्मी वास करती हैं।
  • तुलसी पूजन के दौरान मां तुलसी के मंत्र का जाप करना चाहिए। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मां तुलसी का पूजन मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

फाल्गुन पूर्णिमा पर इस मुहूर्त में करें स्नान और दान
रहमत और बरकतों का महीना है रमजान

Check Also

27 अप्रैल का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला …