हर साल होली के त्योहार को देशभर में अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली के अवसर पर गली और मोहल्ले में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। वहीं मंदिरों में इस पर्व को अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। अगर आप भी रंगों के पर्व पर भक्ति में सराबोर होना चाहते हैं और प्रभु के साथ इस त्योहार को मनाना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां होली खेल कर इस पर्व को बेहद खास मना सकते हैं।
इन मंदिरों में मनाएं होली का पर्व
बांके बिहारी मंदिर
बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में स्थित है। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 1864 में हुआ था। बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी के दिन (20 मार्च 2024) फूलों से होली खेली जाती है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में फूल बरसाए जाते हैं और भक्त भगवान बांके बिहारी के संग होली खेलते हैं। इस खास अवसर पर बांके बिहारी जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है और सफेद वस्त्र पहनाएं जाते हैं।
द्वारकाधीश मंदिर
गुजरात के द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर स्थित है। यह मंदिर जगत के पालनहार भगवान विष्णु के 8वें अवतार भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। यहां होली के पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है और अधिक संख्या में लोग होली उत्सव में शामिल होते हैं। होली पर इस मंदिर में अलग ही नजारा देखने को मिलता है।
प्रेम मंदिर
इसके अलावा आप प्रेम मंदिर में भी होली उत्सव मना सकते हैं। यह मंदिर वृंदावन में स्थित है। संगमरमर से बना मंदिर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। बता दें कि प्रेम मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं देखने को मिलती हैं।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।