घर की इस दिशा में होता है मां लक्ष्मी का वास

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर छोटी से लेकर बड़ी चीजों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर और उसके अंदर बने मंदिर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार होता है, वहां कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। इसके साथ ही उस घर में समृद्धि, धन, वैभव का वास बना रहता है।

वहीं, जीवन में अगर आप बरकत की कामना करते हैं, तो आपको ये जरूर जान लेना चाहिए कि मां लक्ष्मी किस दिशा में निवास करती हैं और उस दिशा को कैसे रखना चाहिए? जिससे आपके घर में कभी सौभाग्य की कमी न रहे, तो आइए जानते हैं

किस दिशा में निवास करती हैं मां लक्ष्मी ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर और पश्चिम दिशा में धन की देवी निवास करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनकी कृपा पाने के लिए इन दिशाओं में देवी लक्ष्मी की तस्वीर को लगाना चाहिए। इसके साथ ही यहां लाल कपड़े में चांदी का एक सिक्का बांधकर रखना चाहिए। इसके अलावा इस दिशा को बहुत साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

सुख- शांति के उपाय

घर में सकारात्मकता बनी रहे इसके लिए उत्तर पूर्व दिशा में चंदन जरूर रखें, क्योंकि यह भगवान शिव को अति प्रिय है। साथ ही यह भोलेनाथ की दिशा भी मानी जाती है। इसके अलावा इस दिशा में गंगाजल रखना और उसका छिड़काव करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं और घर में बरकत बनी रहती है।

वास्तु के अनुसार घर में पाले ये जानवर
एक ऐसा अद्भुत मंदिर, जो 6 महीने पानी में रहता है डूबा

Check Also

किचन में वास्तु के अनुसार रखें हर चीज

वास्तु शास्त्र में हर चीज को एक सही दिशा में रखने का महत्व बताया गया …