धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई पशु-पक्षियों को शुभ या अशुभता से जोड़कर देखा जाता है। कई लोगों को घर में जानवर पालने का शौक भी होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे जानवरों का वर्णन किया गया है, जिन्हें घर में पालने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।
सुख-समृद्धि लाता है ये जानवर
खरगोश देखने में जितना प्यारा लगता है वास्तु शास्त्र में इसे उतना ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, खरगोश पालने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही खरगोश शुभता का संकेत भी माना जाता है। ऐसा माना गया है कि जिस घर में खरगोश पाला जाता है, वहीं कभी भी नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त नहीं होती है और सकारात्मकता का वास बना रहता है।
इस दिशा में रखें मछलियों का टैंक
आपने कई लोगों का घर में मछली पालते हुए देखा होगा। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी मछलियों को भी बहुत ही शुभ माना गया है। मछली को घर में पालने से खुशहाली आती है। वास्तु में यह माना गया है कि जिस घर में मछलियां पाली जाती हैं, वहां कभी धन की कमी नहीं होती। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फिश टैंक को हमेशा घर की उत्तर पूर्व-दिशा या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
शुभ है कछुआ
वास्तु शास्त्र की दृष्टि से कछुए को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। कई लोग इसे घर में पालते भी हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में कछुए को पालने से धन की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों के सभी काम बनते चले जाते हैं। ऐसे में आप भी अपने घर में कछुआ पाल सकते हैं।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।