ये होते हैं शरीर के भाग्यशाली तिल

ज्यादातर लोगों के शरीर पर अलग अलग स्थानों पर तिल पाए जाते हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो व्यक्ति के शरीर के तिल व्यक्ति को कई तरह से शुभ या अशुभ संकेत दे सकते हैं। समुद्र शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का ही एक महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर के कौन-से तिल भाग्यशाली होते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति का पूरे शरीर का विश्लेषण करके उसके बारे में कई बातों का पता लगाया जा सकता है। इसी तरह व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों को देखकर भी उसके भविष्य की कुछ बातों का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि व्यक्ति के शरीर पर मौजूद वह कौन-से तिल हैं, जो व्यक्ति को भविष्य के बारे में शुभ संकेत दे सकते हैं।

शुभ है ये तिल

अगर किसी व्यक्ति के माथे या ललाट के दाहिनी ओर काला तिल पाया जाता है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे उस व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही वह व्यक्ति जीवन में खूब धन कमाता है।

नहीं होती धन की कमी

समुद्र शास्त्र में माना गया है कि यदि किसी व्यक्ति की नाभि के ऊपर या आसपास तिल होता है, तो यह उस व्यक्ति को शुभ संकेत दे सकता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

भाग्यशाली होते हैं ये तिल

जिस व्यक्ति के सीने के बीचो-बीच तिल पाया जाता है, वह भी बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के गले के पास तिल होता है, तो इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। ऐसे व्यक्ति को भी कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

ये तिल है सुख-समृद्धि का संकेत

जिस व्यक्ति के नाक के दाहिनी ओर तिल का होता है, ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन लाभ मिलता है। साथ ही यह लोग बहुत खर्चीले भी माने जाते हैं। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के दाहिनी हथेली पर तिल है, तो यह सुख-समृद्धि के आगमन का संकेत हो सकता है।

इस दिशा में स्थापित करें मां दुर्गा की मूर्ति
चैत्र नवरात्रि में नियमित रूप से करें इस चालीसा का पाठ

Check Also

महान भारतीय गुरु और दार्शनिक थे आदि शंकराचार्य

आदि शंकराचार्य एक महान भारतीय गुरु तथा दार्शनिक थे जिन्होंने नए ढंग से हिंदू धर्म …