चैत्र नवरात्र के पहले दिन बन रहे हैं ये 4 अद्भुत संयोग

इस वर्ष 09 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित होता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा-उपासना करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।

हर वर्ष चैत्र माह की अमावस्या तिथि के अगले दिन से नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष 09 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित होता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा-उपासना करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र नवरात्र के पहले दिन एक साथ चार अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इन योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं-

सर्वार्थ सिद्धि योग

चैत्र नवरात्र के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण घटस्थापना के समय यानी सुबह 07 बजकर 32 मिनट से हो रहा है, जो अगले दिन 10 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगा। इस योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं सिद्ध होंगी।

अमृत सिद्धि योग

चैत्र नवरात्र के पहले दिन अमृत सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। ज्योतिष अमृत सिद्धि योग को शुभ कार्यों के लिए उत्तम मानते हैं। इस योग में शुभ कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। इस योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 32 मिनट से हो रहा है, जो अगले दिन 10 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगा। इस योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

अभिजीत मुहूर्त

चैत्र नवरात्र के पहले दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट तक है। घटस्थापना हेतु यह शुभ मुहूर्त है। अगर किसी कारणवश ब्रह्म बेला में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं, तो अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं।

अश्विनी नक्षत्र

चैत्र नवरात्र पर अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो अश्विनी नक्षत्र सुबह 07 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगा और 10 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगा।

कलश स्थापना के समय जरूर करें इन मंत्रों का जप
जरूर करें मां दुर्गा के इन नामों का जाप

Check Also

 कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी?

सनातन धर्म में गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) सबसे शुभ दिनों में से एक माना …