अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) का दिन श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। इस तिथि पर खरीदारी का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो जातक इस शुभ समय पर खरीदारी करते हैं उनके धन में वृद्धि होती है लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन दान के बिना खरीदारी शुभ नहीं मानी जाती है।
अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। इसे कुछ अबूझ मुहूर्त और आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। इस तिथि पर सोना खरीदना अच्छा माना जाता है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इससे परिवार में सुख, शांति और धन आता है। बता दें, इस बार यह पर्व 10 मई, 2024 को मनाया जाएगा।
इस काम के बिना न करें खरीदारी
अक्षय तृतीया का दिन भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस शुभ समय पर खरीदारी करते हैं उनके धन में वृद्धि होती है। साथ ही घर में धन- संपदा बनी रहती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन दान के बिना खरीदारी शुभ नहीं मानी जाती है।
ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर दान जरूर करना चाहिए। इससे कभी न समाप्त होने वाला पुण्य प्राप्त होता। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
अक्षय तृतीया पर जरूर करें इन चीजों का दान
अक्षय तृतीया पर गरीबों की मदद करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जरूरतमंदों को छाता, घड़ा, गुड़, सत्तू, चप्पल, खाट आदि का दान करने से आर्थिक मुश्किलें समाप्त होती हैं। साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।
दरअसल, इस दौरान ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए इन सभी चीजों का दान करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।