रात को भूलकर भी न छोड़े जूठे बर्तन

धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में साफ-सफाई रहती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए सनातन धर्म में घर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शास्त्रों (Astro Tips for Kitchen) की मानें तो रात को जूठे बर्तन छोड़ने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और इंसान को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शास्त्रों में घर के कार्यों को करने के लिए नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। इन्हीं नियमों में एक है रात को जूठे रसोई छोड़ने की मनाही। शास्त्रों की मानें तो रात को जूठे बर्तन छोड़ने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और इंसान को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रात को रात को जूठे बर्तन को छोड़ने से इंसान को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हो सकते हैं ये नुकसान

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में साफ-सफाई रहती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए सनातन धर्म में घर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में साफ-सफाई न होने से इंसान को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। इसलिए रात को रात में जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए।
  • कहा जाता है कि रात को रसोई घर को गंदा छोड़ने से व्यक्ति के ग्रह नाराज हो सकते हैं। साथ ही इंसान के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • इसके अलावा रात को जूठे बर्तन छोड़ने से इसका असर परिवार के सदस्यों पर पड़ता है और मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। साथ ही घर की बरकत रुक सकती है।
  • रात को गंदा चूल्हा छोड़ना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि रात को गंदा चूल्हा छोड़ने से मां अन्‍नपूर्णा देवी नाराज हो जाती हैं। इसलिए रात को चूल्हा गंदा छोड़ने की मनाही है।
  • यदि आप किसी वजह से रात में बर्तन साफ नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में आप बर्तनों को पानी से धोकर छोड़ दें। बर्तनों में जूठन न लगा रहना चाहिए।
शनि जयंती पर जरूर रखें इन बातों का ध्यान
मई में कब है कालाष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Check Also

मासिक दुर्गाष्टमी पर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ

वैशाख में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 15 मई को है। इस दिन साधक मां दुर्गा …