कलयुग में इन कार्यों को करने से मिल सकता है लाभ

चारों युगों यानी सत्ययुग त्रेतायुग द्वापरयुग और कलियुग में से कलयुग में पाप की मात्रा सबसे अधिक मानी गई है। जिसके उदाहरण आज आज अनायास ही देखने को मिल जाते हैं।यही कारण है कि कलयुग को चारों युगों में सबसे कमत्तर माना गया है। ऐसे में आप कलयुग में इन कार्यों को करके बुरे परिणामों से बचे रह सकते हैं।

सभी युगों में कलयुग का कालखंड सबसे छोटा माना गया है। इस युग में भगवान विष्णु के अवतार कल्कि के जन्म लेने का भी वर्णन मिलता है। आज के समय में इतनी भागदौड़ हो गई है कि लोग अपने लिए भी समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में आप इस कलयुग में इन बातों का ध्यान रखेंगे तो कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं।

इस बातों का रखें ध्यान

कलयुग में पाप अपने चरम पर है। ऐसे में यदि आपको पाप मुक्त रहना है, तो खुश को अंहकार, क्रोध और वासना से दूर रहें। अत्यधिक किसी पर भी भरोसा करने से बचें। दूसरों के साथ बुरा न करें। कलयुग में मनुष्य की आयु अन्य युगों के मुकाबले सबसे कम है। ऐसे में सबसे जरूरी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है।

करें इन मंत्रों का जाप

कलयुग के बुरे परिणामों से बचने के लिए मंत्रों का जाप सबसे बेहतर माना गया है। ऐसे में आप रोजाना श्रद्धापूर्वक इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। साथ ही आप भगवान के नाम का जाप करके भी लाभ देख सकते हैं। हो सके तो इन मंत्रों या फिर नाम जाप कम-से-कम 108 बार जरूर करना चाहिए।

मई में कब है सूरदास जयंती?
शनि जयंती पर करें राशि अनुसार दान

Check Also

इस तरह भगवान नरसिंह की करें पूजा

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन नरसिंह जयंती का पर्व मनाया …