इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, गंगा दशहरा पर हर मनोकामना होगी पूरी

हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल गुरुवार 05 जून को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। यह पर्व निर्जला एकादशी के एक दिन पहले मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसके बाद देवी मां गंगा और देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है।

धार्मिक मत है कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा स्नान करने से व्यक्ति द्वारा जन्म-जन्मांतर में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मां गंगा की कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो गंगा दशहरा के दिन दो राशि के जातकों पर महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

सिंह राशि
गंगा दशहरा के दिन सिंह राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कारोबार को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी मामले में आप रिसर्च कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। गंगा दशहरा के दिन आपको किसी विशेष काम में सफलता मिल सकती है। कारोबार के माध्यम से भी आपको लाभ मिल सकता है। ऐसा हो सकता है कि आप नया व्यापार करने की सोच सकते हैं। गंगा दशहरा के दिन सफेद चीजों का दान करें। आप चावल, आटा, नमक, आलू, चीनी आदि चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि
गंगा दशहरा के दिन कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दान-पुण्य करने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। धन बचत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से गंगा दशहरा का दिन शुभ रहेगा। भगवान शिव की कृपा से मनचाही मुराद पूरी होगी। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। गंगा दशहरा के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद आर्थिक स्थिति अनुसार अन्न और धन का दान करें।

जब अपने ही गुरु पर शनिदेव से डाली थी व्रक दृष्टि
ये हैं भगवान नरसिंह के चमत्कारी मंदिर, मान्यताएं कर देगी हैरान

Check Also

प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ऐसे प्राप्त करें राम जी की कृपा, दूर होंगे सभी कष्ट

अयोध्या के राम मंदिर के पहले तल पर आज यानी 5 जून को अभिजीत मुहूर्त …