सावन के महीने में सपने में देखा सांप, जानिए किन बातों का मिल रहा है संकेत

भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। भोले के भक्त अपने आराध्य की पूजा उपासना कर रहे हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ ही उनके गले में लिपटे सांप की भी पूजा कर रहे हैं। ऐसे में यदि वह सांप आपको सपने में दिखने लगे, तो समझ लीजिए कि यह आपके लिए शुभ संकेत है ।

स्वप्न शास्त्र में इस बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। दरअसल, सपनों का इंसान के जीवन से गहरा संबंध है। कई बार सपरों में हमें आने वाले समय की झलक इन संकेतों से मिल जाती है। सपने में सांप देखने से शुभ माना जाता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप देखने से धन लाभ के योग बनते हैं। यह जीवन में आने वाली परेशानियों के खत्म होने का संकेत भी देता है। आइए जानते हैं कि सपने में किस तरह के सांप को देखने से मिलते हैं शुभ फल…

यह संकेत देते हैं सपने
सपने में हरे रंग का सांप देखना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी जिंदगी में कोई नया बदलाव भी आ सकता है।

सपने में फन उठाए हुए सांप को देखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि महादेव की कृपा आप पर बनी हुई है। जल्द ही आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

आपने सपने में रंग-बिरंगे सांप देखने का मतलब है कि जीवन में खुशियां आने वाली हैं। इसके साथ ही आपकी कमाई बढ़ने का भी यह संकेत दे सकता है।

सपने में सांप को मारते हुए देखना बताता है कि जल्द ही आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होने वाला है। यह सपना शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का संकेत भी देता है।

इसके अलावा सपने में सफेद रंग के सांप को देखना या सपने में सांप को हाथ में पकड़े हुए देखना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है।

 किस प्रदोष व्रत को करने से मिलता है कौन-सा फल, यहां जानें
कब मनाई जाएगी कन्या संक्रांति? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

Check Also

आत्मिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है सावन, धार्मिक कार्यों का मिलता है कई गुना फल

सावन में किए गए कार्यों का साधक को कई गुना फल प्राप्त होता है। यह …