कब मनाई जाएगी होली? अभी नोट करें होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, 02 फरवरी से फाल्गुन माह की शुरुआत होगी। इस माह में कई पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें होली का त्योहार भी शामिल है। होली के आने हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है।

होली के शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर गले मिलते हैं और घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि होलिका दहन और होली की डेट एवं शुभ मुहूर्त के बारे में।

होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक है।

होली 2026 डेट
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में होली का पर्व 04 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा।

जरूर करें ये काम
होली की कथा भक्त प्रहलाद और नरसिंह भगवान से संबधित है। इसलिए इस दिन नरसिंह भगवान और होलिका माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन पूजा के दौरान विधिपूर्वक मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पूजा करने से श्रीहरि की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं।

इस दिन दान करने का विशेष महत्व है। ऐसे में होली के दिन पूजा करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में किसी भी कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

ऐसे दूर करें नजर दोष
अगर आप नजर दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में होलिका दहन की राख से जुड़ा उपाय करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। होलिका दहन की राख को पीड़ित व्यक्ति के सिर से 7 बार उतारें और इसके बाद राख को चौराहे पर फेंक आएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से नजर दोष की समस्या से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

खरमास में इन राशियों को रहना होगा सावधान
सफला एकादशी पर बन रहे कई शुभ-अशुभ योग

Check Also

खरमास में इन राशियों को रहना होगा सावधान

हिंदू धर्म में खरमास को ज्योतिषीय और धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। …