सावन के महीने में इस तरीके से करें शिव अभिषेक

सावन का महीना शुरू होने को है और इसमें हर कोई भगवान शिव की पूजा खास तरीके से करते हैं. इस साल श्रावण महीने की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है और पहला सोमवार 30 जुलाई से शुरू होगा. भगवान शिव का अभिषेक इस महीने में बेहद ही खास तरीके से किया जाता है. दरअसल सावन का महीना भगवान शिव का सबसे अधिक प्रिय महीना है और वह इस महीने में अधिक प्रसन्न रहते हैं.सावन के महीने में इस तरीके से करें शिव अभिषेक

यही नहीं बल्कि इस महीने में आप भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करते हैं तो आपको जल्द ही मनचाहे फल की प्राप्ति होगी. आज हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान शिव के अभिषेक करने का तरीका जिसके जरिये आप सही तरीके से शिव का अभिषेक कर पाएंगे.

1. गंगाजल या शुद्ध जल- सौभाग्य वृद्धि। 2. दुग्ध गाय का- गृह शांति तथा लक्ष्मी प्राप्ति। 3. सुगंधित तेल- भोग प्राप्ति। 4. सरसों का तेल- शत्रु नाश। 5. मीठा जल या दुग्ध- बुद्धि विलास। 6. घी- वंश वृद्धि। 7. पंचामृत- मनोवांछित प्राप्ति के लिए। 8. गन्ने का रस या फलों का रस- लक्ष्मी तथा ऐश्वर्य प्राप्ति। 9. छाछ- ज्वर से छुटकारा। 10. शहद- ऐश्वर्य प्राप्ति।

अगर आप इस सावन भगवान शिव का इन सब चीजों के साथ अभिषेक करेंगे तो आपको जल्द ही फल की प्राप्ति होगी.

हनुमान जी के ये प्रभावशाली मंत्र, रखेंगे आपको हर मुसीबत से दूर 
जानिए, कैसे बना ये बदसूरत प्राणी भगवान राम के स्पर्श से खुबसूरत

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …