बुधवार के दिन प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से पूरी होंगी मनोकामनाएं

बुधवार का दिन गणेशजी को समर्पित है। प्रथम पूज्य गणेश जी अपने भक्तों को अनं‍‍त सुख और अपार धन-वैभव प्रदान करते हैं। इस दिन लोग गणेश जी का व्रत करते हैं। साथ ही इनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं। इनका पूजन बेहद लाभदायी माना जाता है। गणेश जी की पूजा करते समय अगर आप कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। मान्यता के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के किसी काम में रुकावट या अड़चन आ रही है तो गणेश जी की सच्चे दिल से पूजा करने पर सभी रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं। आज हम अपने पाठकों को गणेश जी की पूजा और बुधवार के दिन किए जाने वाले 10 उपायों के बारे में बता रहे हैं जो बेहद आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।

बुधवार के दिन करें ये 10 उपाय, पूरी होंगी मनोकामनाएं: 

1. प्रथम पूज्य गणेश जी को गुड़ और धनिए का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। सामर्थ्य के अनुसार आप मोदक या लड्डू भी प्रसाद के तौर पर चढ़ा सकते हैं।

2. गणपति जी को दूर्वा अर्पित करना भी लाभदायक सिद्ध होता है।

3.अगर आप नीचे गिरे तुलसी के पत्तों को धोकर खाते हैं तो यह भी लाभदायक होता है।

4. इस दिन जब भी बाहर निकलें तो सौंफ खाकर निकलें।

5. हरा रूमाल साथ रखना अच्छा होता है। बुधवार के दिन हरा रंग शुभ होता है।

6. हरे रंग के कपड़े इस दिन पहनना अच्छा होता है।

7. बुधवार को ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करना शुभ होता है।

8. 108 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।

9. बुधवार के दिन आप मूंग दाल और तांबे की वस्तुओं का दान अपनी सामर्थ्य के अनुसार कर सकते हैं।

10. बुध से जुड़े रोगों से मुक्ति पाने के लिए रात में तांबे के बर्तन में पानी भरकर दें। सुबह उसी जल को ग्रहण करें।

राशियों के हिसाब से कपड़ों का रंग, ऐसे करें हरियाली तीज पर पूजन
हरियाली तीज पर माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए करे ये 5 उपाय, विशेष फलदायी होगी....

Check Also

26 अप्रैल का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप …