कहीं आप भी तो घर की छत नहीं रख रहे ये चीजें? जानिए

वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में यदि घर में हर चीज को रखने के लिए वास्तु के अनुसार रखा जाए, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की छत पर किन चीजों को नहीं रखना चाहिए, वरना आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार पढ़ सकता है, जिससे व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।

हो सकती है धन की समस्या

कई लोग अपने घर की छत पर कबाड़ आदि रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना गया है। इसके साथ ही छत पर पुरानी रद्दी और कागज रखना भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने व्यक्ति को मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जिससे व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

न रखें ऐसे पौधे

अधिकतर लोग छत पर पेड़-पौधे आदि रखना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपनी छत पेड़-पौधे रख रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बेकार पेड़-पौधे या फिर जिन पर दूध मिट्टी जमा हो गई हो ऐसे पेड़-पौधे छत पर रखना नहीं रखनी चाहिए। इसलिए छत पर लगे पेड़-पौधों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

न रखें ये चीजें

माना गया की छत पर झाड़ू, जंग लगा लोहा, बेकार टूटी हुई लकड़ी आदि चीजों को भी रखने से बचना चाहिए। वरना इससे घर में नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में छत पर रस्सी का बंडल रखना भी अशुभ माना गया है। इससे भी व्यक्ति को अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

खरमास में करेंगे ये काम...
कुंडली में इस दोष के कारण श्री कृष्ण धारण करते थे मोर पंख!

Check Also

राजा दक्ष को क्यों लगाया था भगवान शंकर ने बकरे का सिर?

सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा बेहद शुभ मानी गई है। अगर आप उन्हें …